दही को गाढ़ा और मीठा बनाने का आसान तरीका, मलाई बहुत गाढ़ी होगी, जानिए दादी मां का ये राज

सर्दियों में दही बनाना कठिन होता है। कभी-कभी लोगों का दही बहुत पतला जम जाता है और कभी-कभी खट्टा हो जाता है। दही बनाने के लिए सही अनुपात होना चाहिए।

दही को गाढ़ा और मीठा बनाने का आसान तरीका, मलाई बहुत गाढ़ी होगी, जानिए दादी मां का ये राज

सर्दियों में दही बनाना कठिन होता है। कभी-कभी लोगों का दही बहुत पतला जम जाता है और कभी-कभी खट्टा हो जाता है। दही बनाने के लिए सही अनुपात होना चाहिए। यानी दूध को गाढ़ा करने का समय, उसे कितना ठंडा करने का समय, इसमें कितना दही मिलाना चाहिए और दही जमाने के लिए सही तापमान क्या है? इन बातों का ध्यान रखकर आप मीठा और गाढ़ा दही बना सकते हैं। इस तरह, दही पर स्वादिष्ट मलाई की एक मोटी परत चढ़ जाएगी। दही बनाने का सही तरीका जानें।

गाढ़ा और मीठा दही बनाने का तरीका

स्टेप एक: आप गाढ़ा या मीठा दही बनाना चाहते हैं तो दही बनाने की विधि में कुछ बदलाव करना होगा। अगर आप मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाना चाहते हैं तो गाढ़ा दही तैयार कर लें।

चरण 2: गाढ़ा दही बनाने से पहले भैंस का दूध या पूरा क्रीम लें। – अब दूध को एक पैन में डालकर उबालें। जब एक लीटर दूध 750 मिलीलीटर गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप गिलास से भी इसे माप सकते हैं। 4 गिलास दूध को पकाएं जब तक तीन गिलास दूध नहीं रह जाए।

चरण-3- दूध को फेंटकर ठंडा करें। आप दो जग या बड़े बर्तन लें। दूध को ऊपर से पलटकर फैटिये। – दूध को हल्का गर्म होने पर जोर से फेंटते हुए दही बनाने वाले बर्तन में डालें।

चरण 4: दूध में लगभग एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। ध्यान रखें कि दही बहुत खट्टा नहीं होना चाहिए। अगर दही खट्टा है तो उसे और भी कम मात्रा में लें। अब दही दूध में मिलाएं। इस मौसम में दही बनाते हैं तो गहरे और ऊंचे बर्तन का इस्तेमाल करें।

चरण-5- दही वाले बर्तन को पूरी रात हल्की गर्म जगह पर रखें। सुबह आपके लिए गाढ़ा, मीठा और ताजा दही तैयार होगा। यह दही गाढ़ा दूध से बना हुआ होगा और बिल्कुल भी खट्टा नहीं होगा।


Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version