Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1017 और निफ्टी 292 अंक गिरा

शेयर बाजार समापन 6 सितंबर, 2024: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंकों की गिरावट के साथ 81,183.93 अंकों पर बंद हुआ

LIVE INDIA NEWS
LIVE INDIA NEWS
4 Min Read
Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1017 और निफ्टी 292 अंक गिरा- Live India News
फोटो:एपी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई

 

शेयर बाजार समापन 6 सितंबर, 2024: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंकों की गिरावट के साथ 81,183.93 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 भी 292.95 अंकों के नुकसान के साथ 24,852.15 अंकों पर बंद हुआ। आज लगातार तीसरा दिन रहा जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सेंसेक्स 151 अंकों और निफ्टी 53 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि बुधवार को सेंसेक्स 202 अंकों और निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार पूरी तरह से सपाट रहा।

निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियां नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुईं, जबकि सिर्फ 4 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 42 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं और सिर्फ 8 कंपनियां बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुईं।

स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुए, एनटीपीसी के शेयर 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, एचसीएल टेक के शेयर 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, टाटा मोटर्स के शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, आईटीसी के शेयर 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, एक्सिस बैंक के शेयर 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, इंफोसिस के शेयर 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इनके साथ ही मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और सन फार्मा के शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर इस भारी गिरावट के बीच भी सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयर 1.03 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू के शेयर 0.79 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1017 और निफ्टी 292 अंक गिरा

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1017 और निफ्टी 292 अंक गिरा- Live India News

Live Business News

Source link


Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading