Bollywood News: दीपिका पादुकोण से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, बच्ची का हालचाल पूछा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bollywood News: शाहरुख खान गुरुवार देर रात मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

LIVE INDIA NEWS
3 Min Read
छवि स्रोत : INSTAGRAM@DEEPIKAPADUKONE
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान

Bollywood News: शाहरुख खान गुरुवार देर रात मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण से मुलाकात की। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। तब से वह यहां भर्ती हैं। शाहरुख खान भी गुरुवार देर रात अस्पताल पहुंचे और दीपिका से मुलाकात की और बच्ची के बारे में जानकारी ली। शाहरुख खान से पहले भी कई सितारे दीपिका पादुकोण से मिलने यहां पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान अपनी रोल्स रॉयस कार से अस्पताल पहुंचे। कार को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसे पहचान लिया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

दीपिका पादुकोण 8 सितंबर को मां बनीं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के हिट कपल्स में से एक हैं। दोनों हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। इसके बाद कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब दीपिका और रणवीर सिंह पैरेंट्स भी बन गए हैं। दीपिका के मां बनने के बाद से ही सितारों का यहां आना-जाना लगा हुआ है।

Source link


Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version