पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों ने अब तक जीते 5 मेडल, पदक तालिका में इस नंबर पर है भारत

पेरिस पैरालिंपिक 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय निशानेबाजों ने अवनि लेखरा के स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं। वहीं बैडमिंटन में भी भारत ने एक पदक पक्का किया है।

LIVE INDIA NEWS
LIVE INDIA NEWS
4 Min Read
Indian athletes have won 5 medals so far in Paris Paralympics,- Live India News
छवि स्रोत : गेट्टी
अवनि लेखरा

 

पेरिस पैरालिंपिक 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय निशानेबाजों ने अवनि लेखरा के स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं। वहीं बैडमिंटन में भी भारत ने एक पदक पक्का किया है। पांच पदकों के साथ भारत फिलहाल पदक तालिका में 22वें नंबर पर है। पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भारत के पदकों में इजाफा होगा।

भारत ने अब तक पांच पदक जीते हैं

भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में अब तक कुल 5 पदक जीते हैं, जिसमें से चार पदक निशानेबाजी से आए हैं। अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रीति पाल ने 100 मीटर T35 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को पैरालिंपिक में पहला ट्रैक पदक दिलाया। रुबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। मनीष नरवाल ने निशानेबाजी में पुरुषों की P1 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में रजत पदक जीता है।

बैडमिंटन में भारत के लिए एक पदक पक्का

पेरिस पैरालंपिक में बैडमिंटन में भी भारत ने पदक पक्का कर लिया है। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में सुकांत कदम ने थाईलैंड के टीमारोम सिरीपोंग को 21-12, 21-12 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया और वह हमवतन सुहास यतिराज के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। अब ये दोनों खिलाड़ी सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे भारत का एक खिलाड़ी फाइनल में पहुंच जाएगा और भारत के लिए एक पदक पक्का हो जाएगा।

पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में चीन पहले स्थान पर है। उसने अब तक कुल 40 पदक जीते हैं। इसमें 19 स्वर्ण, 14 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। दूसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन है। उसने 9 स्वर्ण सहित 22 पदक जीते हैं। तीसरे स्थान पर ब्राज़ील है। उसने 7 स्वर्ण सहित 18 पदक जीते हैं।

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों ने अब तक जीते 5 मेडल,

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों ने अब तक जीते 5 मेडल, पदक तालिका में इस नंबर पर है भारत

Indian athletes have won 5 medals so far in Paris Paralympics,

Indian athletes have won 5 medals so far in Paris Paralympics,- Live India News

यह भी पढ़ें: Cricket: कश्मीर में 40 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी, दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर दिखाएंगे अपना हुनर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, इस टीम की मुश्किलें बढ़ीं

क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? अब चाहिए सिर्फ इतने रन

Source link


Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading